Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू में गौमांस प्रतिबंध के समर्थन में बंद

Published

on

Loading

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में शनिवार को गौहत्या और राज्य के निर्दलीय विधायक की ओर से पिछले दिनों आयोजित गौमांस पार्टी के विरोध में बंद का आह्वान किया गया, जिसका व्यापक असर देखा गया। बंद का आह्वान जम्मू एवं कश्मीर राष्ट्रीय पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) ने किया। बंद की वजह से शनिवार को यहां दुकानें, शैक्षिक संस्थान और सार्वजनिक परिवहन तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

अापको बताते चले की बंद का आह्वान गौहत्या और राज्य के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद द्वारा श्रीनगर में बीते सप्ताह  पर गौमांस पार्टी आयोजित करने के विरोध में किया गया था। बंद के कारण यातायात साधनों की कमी देखी गई, जिसकी वजह से बैंकों, डाकघरों और सरकारी कार्यालयों में लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। जेकेएनपीपी के कार्यकर्ता शहर के रेजिडेंसी रोड पर इकट्ठा हुए और उन्होंने विरोध मार्च निकालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया|  जिसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से हट गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और अभी तक किसी भी तरह की अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। जम्मू में गुरुवार को उधमपुर जिले के चेनानी शहर में गायों के तीन शव मिलने के बाद भी इलाके में तनाव फैल गया। जम्मू क्षेत्र के चेनानी, उधमपुर और रियासी कस्बों में पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं और बंद बुलाया गया है। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को कुछ समय के लिए मोबाइल इंटरनेट सुविधा भी बंद कर दी।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending