Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे हुआ बंद

Published

on

Loading

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान्य बर्फबारी होने से श्रीनगर में मंगलवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबक, “सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम में भी सामान्य बर्फबारी हुई।”

सामान्य बर्फबारी और भारी बारिश की वजह से मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को बंद कर दिया गया। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल सेक्टर में बर्फबारी और अन्य हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद करना पड़ा।

जम्मू क्षेत्र के मैदानी इलाकों में सोमवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “मौसम की मौजूदा स्थितियां बुधवार और गुरुवार को जारी रह सकती हैं, जिसके बाद जम्मू एवं कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति कमजोर पडऩी शुरू हो जाएगी।”

यहां के स्थानीय निवासी सुबह बर्फ की हल्की चादर देखकर खुशी से झूम उठे। गोगजीबाग में रह रहे सेवानिवृत्त मुख्य इंजीनियर निसार हुसैन ने कहा, “यह कश्मीर है। बिना बर्फ के यहां का परिदृश्य अनाथ लगता है। यदि सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम हो तो सर्दी का मौसम निस्संदेह कश्मीर में सर्वोत्तम मौसम है।”

गुलमर्ग में बर्फबारी ने विंटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मंगलवार को गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो राज्य में मंगलवार को सबसे सर्द स्थान रहा।

लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि लद्दाख के कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 0.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, भदरवाह में 0.2 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending