Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन बेहतर भविष्य का प्रतिबिंब : मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में होने वाले भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2015 पर खुशी जताई। मोदी ने कहा कि यह एक बेहतर भविष्य के लिए अधिक गहराई से एक-दूसरे के साथ जुड़ने की इच्छा को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2015 की मेजबानी के लिए भारत को गर्व है। यह सम्मेलन एक बेहतर भविष्य के लिए भारत और अफ्रीका की अधिक गहराई से एक-दूसरे से जुड़ने की इच्छा को दर्शाता है।

मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन के लिए भागीदारी में वृद्धि हुई है और अफ्रीका के कई नेता इसमें हिस्सा लेने वाले हैं। मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा अफ्रीका के साथ भारत के संबंध ऐतिहासिक हैं। अफ्रीका में भारत एक प्रमुख निवेशक है और हाल के सालों में व्यापार में काफी वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मित्रता और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और अफ्रीका का रिश्ता काफी करीब का रहा है।

मोदी ने ‘मेमोरीज ऑफ महात्मा’ प्रदर्शनी का भी जिक्र किया और कहा कि यह बापू के जीवन तथा अफ्रीका के साथ उनके रिश्तों को दर्शाता है।भारत-अफ्रीक व्यापार पर एक सेमिनार का आयोजन दिल्ली में 26 से 29 अक्टूबर तक किया जाना है, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग की नई संभावनाएं तलाश की जाएंगी।

 

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending