Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 30 मरे

Published

on

जकार्ता,इंडोनेशिया,सुमात्रा द्वीप स्थित मेडन शहर,हरक्यूलिस सी-130,विमान अपराह्न,हवाई यातायात नियंत्रक

Loading

जकार्ता | इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के मेडन शहर में मंगलवार को एक रिहायशी इलाके में हरक्यूलिस सी-130 सैन्य मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत की राजधानी मेडन में चालक दल के 12 सदस्यों को लेकर जा रहा विमान अपराह्न 12.14 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों की भी मौत हो गई। शवों को एडम मलिक अस्पताल भेज दिया गया है। समाचार चैनलों पर प्रसारित किए गए वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि मृतकों के शव एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाए गए। इस हादसे में बुरी तरह झुलसे दो व्यक्तियों को बचा लिया गया है। इंडोनेशियाई वायुसेना के कमांडर एयर मार्शल आगस सुप्रितना ने एक साक्षात्कार में संकेत दिया है कि विमान में खराबी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, शहर के एडम मिलक अस्पताल की प्रवक्ता सैरी सारागीह ने कहा है कि अभी तक 20 शव अस्पताल लाए गए हैं। रपटों में कहा गया है कि चूंकि विमान घनी आबादी वाले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, इसीलिए हादसे दर्जनों लोगों के मारे जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना से पहले विमान के चालक ने छावनी लौटने की मांग की थी। आगस ने कहा, “दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान में कुछ खराबी आ गई थी। हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) के साथ विमान के चालक की बातचीत से यह साबित किया जा सकता है।” उन्होंने बताया कि विमान का निर्माण 1964 में हुआ था और उसका परिचालन स्क्वाड्रन-31 द्वारा किया जा रहा था।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending