Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

समुद्र में फटा ज्वालामुखी, आसमान छूने लगी लहरें, जानिए कहां का है ये खौफनाक वीडियो

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी के फटने के बाद सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह समुंद्र की शांत लहरों में अचानक ज्वालामुखी फटता है और देखते ही देखते सुनामी से समुद्र के किनारे पूरी तरह तबाह हो जाते हैं।

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के फटने के 10 दिनों बाद भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो की पड़ताल करने पर पाया गया कि ये एक सिमुलेशन वीडियो है।

एक न्यूज आर्टिकल के मुताबिक एक ऑस्ट्रेलियाई भूविज्ञानी ने एनीमेशन बनाने वाली एक टीम का इस्तेमाल करते हुए एक सिमुलेशन वीडियो बनवाया, जिससे न्यूजीलैंड के समुद्री तटों के पास समुद्र के नीचे ज्वालामुखी के फटने से क्या हो सकता है, उसको दर्शाया जा सके।

Sinabung volcano Sumatra Indonesia ?? on sunday the 9th June 2019 at 04:28. WATCH TILL END OF VIDEO….

Deepankar Banerjee ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಮಂಗಳವಾರ, ಜೂನ್ 18, 2019

इस वीडियो के बारे में 2017 में आर्टिकल लिखा गया था। हमारी पड़ताल में ये साफ हो गया कि वायरल वीडियो जिसमें समुद्र के नीचे ज्वालामुखी फटता है, उसका इंडोनेशिया में हुए हादसे से कोई लेना-देना नहीं है।

सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया का बताया जा रहा ये वीडियो पूरी तरह से एनिमेटेड है और सच्चाई से इसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं हैं। इस लिए आज की खबर आपसे अपील करता है कि इस वीडियो को असली समझकर आगे शेयर बिल्कुल न करें।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending