Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर अधिकारी समानांतर अर्थव्यवस्था को निचोड़ें : जेटली

Published

on

नई दिल्ली,केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली,आयकर विभाग,अर्थव्यवस्था,सीबीडीटी,बेनामी लेन-देन,डॉलर

Loading

नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को आयकर विभाग के अधिकारियों को समानांतर अर्थव्यवस्था या अवैध अर्थव्यवस्था को वाजिब तरीके से निचोड़ने का निर्देश दिया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के वरिष्ठ अधिकारियों की सालाना बैठक में जेटली ने कहा, “समानांतर अर्थव्यवस्था को निचोड़ने की जरूरत है और इसे न्यायसम्मत तरीके से अंजाम देना चाहिए। इस दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में आपको अत्यधिक ईमानदारी का परिचय देना होगा।”

उन्होंने फिर कहा, “काले धन को निचोड़ना है।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने काले धन की रोकथाम के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें संसद द्वारा पारित काला धन विधेयक और घरेलू अवैध संपत्ति से निपटने के लिए बेनामी लेन-देन (निवारण) विधेयक संसद में पेश किया जाना शामिल है। वित्त मंत्री ने कहा, “ईमानदार कर दाताओं को डरने की जरूरत नहीं है। काला धन विधेयक उन्हीं लोगों को लक्षित है, जिन्होंने विदेशों में संपत्ति जमा कर रखी है।”

उन्हीं लोगों को चिंतित होने की जरूरत है, जिन्होंने पहले कानून का उल्लंघन किया है और संपत्ति को सफेद बनाने के लिए अनुपालन अवधि का उपयोग नहीं करना चाहते हैं। इस महीने के शुरू में संसद में अघोषित विदेशी आय एवं संपत्ति विधेयक पारित हो चुका है, जिसमें विदेशी खातों में अवैध तौर पर धन जमा करने पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। देश की कितनी संपत्ति विदेशी खातों में जमा है, इस पर कोई आधिकारिक आंकड़ा देश में उपलब्ध नहीं है, लेकिन अनाधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यह राशि 466 अरब डॉलर से 1,400 अरब डॉलर के बीच हो सकती है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending