Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे, गौरव टिकैत बोले- शांतिपूर्ण तरीके से राज्यपालों को देंगे ज्ञापन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुआ कृषि आंदोलन पिछले सात महीनों से जारी है। प्रदर्शन को लेकर भले ही दिन बीतते दिखाई दे रहे हैं, पर अभी भी किसानों के हौसले बुलंद है।

वो तीनो कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए है। भारतीय किसान यूनियन की युवा ईकाई के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा है कि हम पूरे देश में शांतिपूर्ण ढंग से राज्यपालों से भेंट कर ज्ञापन सौंपेगे।

किसानों की ट्रक्टर रैली की घोषणा के बाद दिल्ली के कई इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और  अर्धसैनिक बलों को लगाने को कहा गया है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन के माध्यम से जानकारी मिली है कि आज दोपहर 1 बजे से यूपी गेट में मंच कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए टैक्टर रैली सहारनपुर से चलकर वाया मुजफ्फरनगर यूपी गेट तक पहुंचेगी।

वही यूपी की राजधनी लखनऊ में किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर प्रदर्शन किया गया है। किसान नेता राजेश सिंह चौहान ने बताया कि देश में एक साल से अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। इसके विरोध में आज हम राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे क्योंकि किसानों का गेहूं मंडियों में सड़ रहा है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending