Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना के डर से मां ने कर दी अपनी ही 5 साल की बेटी की हत्या

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के डर ने पूरी दुनिया में लोगों की नाक में दम कर रखा है। इस वायरस के चलते ज़रा सा भी बीमार होने पर लोगों को घबराहट होने लगती है। हाल में आई खबर से जाना जा सकता है कि कोरोना का खौफ कीतना खतरनाक हो सकता है।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक मां ने अपनी ही 5 साल की बेटी सयागी को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। 36 वर्षीय सुथा शिवनाथम को इस हैवानियत के लिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

महिला के पति ने बताया कि सुथा शिवनाथम ने अपनी 5 साल की बेटी को 15 बार चाकू मारकर इस लिए मार दिया क्योंकि उसे डर था की अगर वह कोविड-19 से मर गई तो उसकी बेटी की देखरेख कौन करेगा।

हालांकि ये मामल मानसिक बीमारी से जुड़ा बताया जा रहा है। अरेंज मैरिज के बाद 2006 से यूके में रह रही शिवनाथम को लगभग एक साल पहले रहस्यमयी बीमारी का पता चला था।

उसके पति ने बताया कि उसे हमेशा मरने का डर लगा करता था। घटना के दिन, उसने अपने पति से काम पर न जाने की बात कही और दोस्तों को फोन करके बताया कि वह ठीक नहीं है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending