खेल-कूद
पहला टेस्टः इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों ने हराया
नई दिल्ली। इंग्लैंड ने भारत को पहले टेस्ट में 227 रन से हरा दिया। चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में गए इस टेस्ट में भारत पांचवे दिन ढेर हो गया। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट कोहली ने बनाया। कोहली ने 72 रनों की पारी खेली।
चौथी पारी में भारत के सामने 420 रन का लक्ष्य था, लेकिन जेम्स एंडरसन और जैक लीच ने की घातक गेंदबाजी ने भारत से मैच छीन लिया। मंगलवार को मैच के आखिरी दिन के दूसरे सेशन में भारतीय टीम का संघर्ष समाप्त हो गया। लेकिन कप्तान विराट कोहली अकेले लोहा लेते रहे पर उनका योगदान टीम की जीत के लिए नाकाफी थी।
पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विकेट को धीमा बताया। उन्होंने कहा, ‘विकेट धीमा था, शुरुआती दो दिन में कुछ नहीं हुआ, पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी। इंग्लैंड ने विपरित मौसम में भी धैर्य बनाए रखा, वो क्रीज पर टिके रहे। हमने दूसरी पारी में हुई गलतियों से सीखा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
खेल-कूद
आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम
रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।
सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश