Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शख्स ने चूहे के लिए बनवा दिया आलीशान बंगला, देखें शानदार तस्वीर

Published

on

Loading

लंदन। आज के समय में जहां लोग केवल अपने फायदे के बारे में सोचते हैं ऐसे माहौल में कुछ ऐसे भी दरियादिल लोग हैं जो दूसरों की मदद करने कभी पीछे नहीं हटते।

चाहे वो कोई चूहा ही क्यों न हो? जी हां हम बात कर रहे हैं एक शख्स की जिसने चूहों की जिंदगी बचाने के लिए उन्हें लिए आलीशान बंगला बनवा दिया।

शख्स का नाम साइमन डेल है। डेल एक प्रोफेशनल वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं। डेल ने अपने बगीचे के एक हिस्से में चूहों के लिए ये शानदार घर बनवाया है। वे उन्हें फल तथा कई तरह की खाने की चीजें देते हैं।

डेल बताते हैं, “मैंने कुछ दिन पहले घर के पीछे स्थित बगीचे को संवारने का काम शुरू किया था। देखा कि एक जंगली चूहा लगातार मुझे देख रहा है।

उससे कुछ ही दूरी पर एक बिल्ली उस चूहे को ताक रही थी। मुझे लगा कि बिल्ली चूहे का शिकार कर लेगी। सुरक्षा देने के लिए मैं घर में गया और एक बॉक्स लाकर मिट्‌टी में फिट कर कंटीले तार लगा दिए।”

डेल ने चूहे का नाम रखा जॉर्ज। उन्होंने बताया कि चूहा उनके बनाए घर में रहने लगा। फिर मैंने देखा कि उसके साथ एक चूहिया भी थी और वह गर्भवती थी। कुछ वक्त बाद वहां और चूहे जमा हो गए।

डेल ने बताया कि जब उनका परिवार बढ़ने लगा तो मैंने कुछ कमरे और बना दिए। जो अंदर ही अंदर एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। कुछ ही दिनों में डेल ने चूहों के लिए मिनी गांव बना डाला।

अब यहां नौ चूहों का एक परिवार बस चुका था। चूहों के घर के पास मक्का, जामुन, सेब, मूंगफली जैसे कई तरह की चीजें जमा कीं। डेल कहते हैं कि जब चूहे इन चीजों को खाकर संतुष्टि महसूस करते हैं तो मैं अपने कैमरे से उनके चेहरे के भाव कैद करता हूं।

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending