Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर्नाटक LIVE: बीजेपी की सरकार बनते ही तेजस्वी यादव का एलान, सरकार बनाने के लिए करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

Published

on

कर्नाटक

Loading

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद किसी को भी बहुमत न मिल पाने की वजह से दो दिनों तक सियासी उतार चढ़ाव देखने को मिले। लेकिन आखिरकार राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी होने की वजह से बीजेपी को न्यौता दे दिया जिसके बाद येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ले ली।

कर्नाटक

साभार इंटरनेट

राज्यपाल के इस फैसले का कांग्रेस और जेडीएस जमकर विरोध कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि यह संविधान की हत्या है। अब खबर है कि कर्नाटक में बीजेपी को मिले मौके की तर्ज पर बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सबसे बड़े दल के रूप में दावा करते हुए गवर्नर के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए जाएंगे।

कर्नाटक

साभार इंटरनेट

वहीं गोवा में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने सर्वाधिक 80 सीटें जीतकर सबसे बड़ी दल के रुप में उभरी थी। वहीं गोवा विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 17 सीटों पर जीत हासिल की थी।

 

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending