Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 12 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट

Published

on

Loading

हैदराबाद। तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में शुक्रवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सली मारे गए और एक पुलिस सिपाही शहीद हो गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। इस घटना में नक्सली विरोधी एलीट बल ग्रेहाउंड्स के तीन कर्मी भी घायल हुए हैं।

शुक्रवार तड़के तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित वेंकटपुरम गांव के समीप जंगलों में यह गोलीबारी हुई।  दो राज्यों की पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में नक्सलियों को बड़ा आघात पहुंचा है। यह घटना उस वक्त हुई, जब ग्रेहाउंड्स कर्मियों के साथ पुलिस ने जंगलों में नक्सलियों के मौजूद होने की गुप्त सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया।

छत्तीसगढ़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए

उन्होंने गुरिल्लाओं का घेर लिया और उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा। हालांकि नक्सलियों ने उनकी बात को अनसुना कर गोलीबारी शुरू कर दी और पुलिस को जवाबी कार्रवाई करने को मजबूर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में प्रतिबंधित समूह के तेलंगाना सचिव हरिभूषण उर्फ अलियास समेत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कुछ शीर्ष नेताओं और के शामिल होने की आशंका है। मरने वालों में समूह की छह महिलाएं भी शामिल हैं।

ग्रेहाउंड्स के सिपाही सुशील कुमार इस गोलीबारी में शहीद हो गए। तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए जिन्हें हवाईजहाज से भद्रचलम शहर ले जाया गया है। नक्सलियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी श्हर भेजा गया है। एक एके 47 राइफल समेत पांच बंदूकें मौके से बरामद की गई है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending