Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, उप्र अध्यक्ष पर होगी नई नियुक्ति

Published

on

Loading

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज शनिवार से होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बाद पार्टी के उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है।

2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन मंत्री बदले जा सकते हैं। इस बैठक के बाद पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी होगी। पीएम मोदी भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

दरअसल, भाजपा के उप्र अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह राज्य सरकार में मंत्री भी हैं। पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। स्वतंत्रदेव का तीन वर्ष का कार्यकाल भी 16 जुलाई को पूरा हो रहा है। ऐसे में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी अन्य की नियुक्ति होनी है।

इस पद के लिए ब्राह्मण चेहरों में कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद महेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम चर्चा में हैं।

वहीं, पिछड़े वर्ग से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, संजीव बालियान, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य दौड़ में है। एससी वर्ग से इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया, सांसद भोला सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य व रवि सोनकर के नाम चर्चा में है।

संघ में भी बदले जा सकते हैं पदाधिकारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 7 से 9 जुलाई तक राजस्थान के झुंझुनूं में होने वाली अखिल भारतीय बैठक के बाद उप्र में भी संघ के पश्चिम और पूर्वांचल क्षेत्र के पदाधिकारियों में बदलाव हो सकता है। संघ के शताब्दी वर्ष 2024-25 के लिए ब्लॉक स्तर पर गृहस्थ शताब्दी विस्तारक निकाले जाएंगे।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending