Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी ने दी नसीहत- जुबान न फिसले, विकास के मुद्दे पर टिके रहें

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर में भाजपा की तीन दिवसीय (19, 20 और 21 मई) राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअली संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सभी लोगों को विकास के मुद्दे पर डटे रहा है और कोई कितना भी भटकाने की कोशिश कर ले, हमें उनके जाल में नहीं फंसना है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं को वाणी पर भी नियंत्रण रखने की नसीहत देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जुबान को इधर-उधर फिसलने नहीं देना है। कोर मुद्दों पर काम करना है। हमें कभी भी भटकना नहीं है। मैं आपको सतर्क करूंगा कि आपको विकास से जुड़े मुद्दों से भटकाने की लाख कोशिशें होंगी, लेकिन आपको देश के विकास के विषयों पर ही टिके रहना है।’

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ईको सिस्टम की बात की। उन्होंने कहा, ‘हम देखते हैं कि कुछ पार्टियों का ईको सिस्टम देश को मुख्य मुद्दों से भटकाने में लगा हुआ है। हमें कभी भी ऐसी पार्टियों के जाल में नहीं फंसना है।

उन्होंने कहा मैं जानता हूं कि आप अपने संबोधन में कहते हैं कि हमारी सरकार ने 2014 के बाद ये काम किए हैं तो वह बात अखबार में पहले पेज पर नहीं छपेगी। आप जब आयुष्मान कार्ड और जन औषधि केंद्रों की बात करें तो शायद मीडिया में न आएं।

आप जब हर जल नल, डिजिटल क्रांति की बात करेंगे तो शायद मीडिया में जगह न मिले। आप पीएम संग्रहालय बनाएंगे तो शायद आंखें ही मूंद ली जाएं। फिर भी आपको विकास के मुद्दों पर डटे रहना है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया टास्क

इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एक टास्क भी दिया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के करोड़ों सदस्य हैं, लेकिन हमें ठहरना नहीं है। सदस्यता के अभियान को गति देनी है और आकांक्षी युवाओं को पार्टी में जोड़ना है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जनता को जागरुक करने का भी आह्वान किया।

पिछली सरकारों ने देश को सिस्टम को किया था बीमार

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों में हाल ऐसा था कि लोग मान चुके थे कि देश का सिस्टम बीमारी का शिकार हो गया है और हमें इसके साथ ही जीना होगा। लोगों की सोच मजबूरन ऐसी हो गई थी कि अब कोई सहारा नहीं है, अब तो इसी में गुजारा होना है।

उनकी न तो सरकार से कोई उम्मीद थी और न ही सरकारें उनके प्रति कोई जवाबदेही समझ रही थीं। देश की जनता ने 2014 में एक नया इतिहास लिखने का फैसला किया था। उसके बाद भाजपा देश को इस सोच से बाहर निकाल कर लाई है। आज हिंदुस्तान का नागरिक काम होते देखना चाहता है, परिणाम चाहता है। राजनीतिक नफा-नुकसान से अलग मैं इसे जनता में आया सकारात्मक बदलाव मानता हूं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending