Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गोलमाल अगेन : लॉजिक नहीं बस इंटरटेनमेंट, इंटरटेनमेंट और इंटरटेनमेंट

Published

on

Loading

सात साल के लम्बे अंतराल के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन की जोड़ी अपने सबसे सफल फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल अगेन’ के साथ वापसी की है। इस बार रोहित ने कॉमेडी के साथ साथ हॉरर जॉनर को भी कहानी में जोड़ा है।

फिल्म की खूबियों की अगर बात करें तो अपनी पहचान के मुताबिक इस फिल्म में कॉमेडी का बेहतरीन तडक़ा है। खास बात यह है कि कई दृश्य देखने में सीरियस लगते हैं मगर ये सीन खूब हंसाते हैं। कॉमेडी में हॉरर का बेहतरीन तडक़ा है।

यह पांच मित्रों की कहानी है गोपाल (अजय देवगन) लक्ष्मण नंबर वन (श्रेयस तलपड़े) लक्ष्मण नंबर दो (कुणाल खेमू) माधव (अरशद वारसी) और लकी( (तुषार कपूर) की। बचपन में अनाथ आश्रम में पले-बढ़े यह पांचों मित्र अनाथ आश्रम के संस्थापक की मृत्यु के बाद वहां पर पहुंचते हैं। इसमें गोपाल और लक्ष्मण एक गैंग में है तो दूसरे गैंग में है माधव लक्ष्मण और लकी!

यहां पर उनकी मुलाकात एना से होती है, जो एक लाइब्रेरियन होने के साथ साथ आत्माओं के लिए माध्यम भी है। परिस्थितिवश इन पांचों को एक साथ एक घर में रहना पड़ता है। इसके बाद क्या-क्या मुसीबतों का सामना उन्हें करना पड़ता है? इसे बहुत ही मनोरंजक रूप से कहानी में पिरोया गया है।

फिल्म की कमियों की अगर बात करें तो कुछ दृश्य और कुछ चुटकुले सुने हुए से लगते हैं। यह दोहराव थोड़ा खटकता है लेकिन उन्हें सुनकर भी हंसी छूट जाती है। इसलिए फिल्म के लॉजिक पर न जाओ क्योंकि कुछ चीजों में लॉजिक नहीं, मैजिक होता है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending