Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अजय देवगन ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के कई सितारों ने हाल ही में प्रॉपर्टी खरीदी हैं। अब इस लिस्ट में सुपरस्टार अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने हाल ही में एक आलीशान बंगला खरीदा है। इस बंगले की कीमत 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ने जुहू में स्थित अपने मौजूदा घर ‘शांति’ से कुछ ही दूरी पर नया बंगला लिया है। ये बंगला 590 स्कवायर यार्ड का है।

अजय देवगन के स्पोक्स पर्सन ने ये बात कन्फर्म भी कर दी है। मगर उन्होंने ये नहीं बताया कि इस बंगले के लिए अजय देवगन ने कितने रुपये दिए हैं। रिपोर्ट्स में तो ये भी सामने आया है कि अजय देवगन पिछले एक साल से एक बंगले की तलाश में थे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending