Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ का टीजर जारी, जानिए रिलीज डेट

Published

on

अजय देवगन

Loading

मुंबई। अजय देवगन बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी फिल्मों का दर्शकों को इन्तजार रहता है। अजय की 2015 में एक ऐसी ही फिल्म आई थी ‘दृश्यम’ जिसे दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब फैंस को बेसब्री से इसके दूसरे भाग का इंतजार था। मेकर्स ने दर्शकों के उत्सुकता को कम करते हुए फिल्म का रीकॉल टीजर जारी कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए टीजर रिलीज की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें

ऋतिक-सैफ की ‘विक्रम वेधा’ हो रही रिलीज, जानें एक्सपर्ट्स रिव्यू

बोटॉक्स ने बदला माधुरी दीक्षित का चेहरा, फैंस को हुई हैरानी

फिल्म के इस रीकॉल टीजर को अभिनेता अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, विजय और उसके परिवार की कहानी तो याद होगी ना आपको? या याद दिलाए? ‘दृश्यम 2’ सिनेमाघरों में 18 नवंबर, 2022 को। सामने आए टीजर में दर्शकों को फिल्म के पहले भाग की झलकियां देखने को मिली।

इससे पहले एक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर के साथ ही लोगों को फिर से फैंस को टीजर रिलीज की डेट याद दिलाई थी। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, जो दिख रहा है वो हुआ नहीं, जो हुआ है वो किसी को पता नहीं! इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 12 बजे रिलीज होगा फिल्म का टीजर। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

अजय देवगन की इस फिल्म का पहला भाग साल 2015 में रिलीज हुआ था। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। पहले भाग फिल्म में अजय के अलावा श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता नजर आई थीं। कम लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने कुल 67.17 करोड़ का बिजनेस किया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending