मनोरंजन
‘एआईबी रोस्ट’ के बचाव में उतरा बॉलीवुड
मुंबई | अभिनेता अर्जुन कपूर व रणवीर सिंह की मौजूदगी वाली विवादास्पद ‘एआईबी रोस्ट’ वीडियो भले यूट्यूब से हटा ली गई हो, लेकिन इसके पक्ष-विपक्ष में अब भी तमाम सुर उठ रहे हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन समूह ‘ऑल इंडिया …….’ (एआईबी) द्वारा आयोजित ‘एआईबी रोस्ट’ एक चैरिटी कार्यक्रम था। यह दिसंबर 2014 को मुंबई के एक स्टेडियम में हुआ था, जिसे 4,000 दर्शकों ने लाइव देखा था। इसमें अप्रिय भाषा के जरिए बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह व अर्जुन कपूर की हंसी उड़ाई गई थी। इस कार्यक्रम के प्रस्तोता फिल्मकार करण जौहर थे।
इस कार्यक्रम का वीडियो 28 जनवरी को एआईबी के यूट्यूब पेज पर डाला गया था। इस वीडियो की आपत्तिजनक विषय सामग्री के संबंध में की गई शिकायतों के बाद शिक्षा व संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने सोमवार शाम मामले की जांच के आदेश दिए। हिंदी सिने हस्तियां ‘एआईबी रोस्ट’ की हंसी-ठिठोली को गलत समझ लिए जाने से खफा हैं और उन्होंने इस मामले का ट्विटर पर मजाक उड़ाया।
-अभिनेत्री संध्या मृदुल : चलो ‘एआईबी रोस्ट’ यूट्यूब से हट गया। सब खुश? जिन्होंने गलत शब्द बके, अब उन्हें सजा देना शुरू करते हैं।
-पटकथा लेखक मिलाप जवेरी : दूर करने के लिए भ्रष्टाचार, गरीबी, निरक्षरता जैसी गंभीर समस्याएं हैं। हंसी को क्यों निशाना बनाते हो? ‘एआईबी रोस्ट’ व ‘ऑल इंडिया …….’ हम तुम्हारे साथ हैं।
-अभिनेत्री श्रुति सेठ : तो अधिकारी भी इस ‘अश्लील’ काम में भागीदार थे? धर्म के ठेकेदार को न जीतने दें। अगला निशाना हमारा ठहाका होगा।
-चेतन भगत : तब तो इस देश के हर कॉलेज हॉस्टल की भी जांच किए जाने की जरूरत पड़ेगी।
-फिल्मकार हंसल मेहता : ‘एआईबी’ वीडियो देखी और इसमें कुछ मजेदार नहीं मिला। तो क्या हुआ? एक-दूसरे का मजाक उड़ाना व इसे जनता के बीच लाना उनका अधिकार है।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल22 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
खेल-कूद3 days ago
आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला
-
अन्तर्राष्ट्रीय22 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत