Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मलाइका अरोड़ा बन गईं ‘दुल्हन’, देखें तस्वीर….

Published

on

Loading

मुंबई। मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं।

हालांकि इस बात को लेकर उनकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया। मलाइका इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। लंबे समय से उनके फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेकरार थे।

फैंस की ये तमन्ना मलाइका ने पूरी कर दी है। हाल ही में मलाइका ब्राइडल लुक में नजर आईं। मलाइका ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी है, वहीं हैवी ज्वैलरी कैरी की है। तस्वीर में मलाइका शर्माती हुई दिख रही हैं।

आपको बता दें कि अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अक्सर अर्जुन कपूर के साथ नजर आती हैं। हाल ही में दोनों को अस्पताल के बाहर देखा गया था। दोनों की अस्पताल की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending