Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बम अलर्ट के बाद पेरिस का अस्पताल बंद

Published

on

बम अलर्ट, बम अलर्ट, अस्पताल, पुलिस प्रशासन, "जॉर्जेस पॉम्पीडू यूरोपीयन हॉस्पिटल, 'शार्ली हेब्दो'

Loading

 

बम अलर्ट, बम अलर्ट, अस्पताल, पुलिस प्रशासन, "जॉर्जेस पॉम्पीडू यूरोपीयन हॉस्पिटल, 'शार्ली हेब्दो'

पेरिस| फ्रांस के पेरिस में बम की चेतावनी के बाद एहतियात के तौर पर शुक्रवार को एक निजी अस्पताल को बंद कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पब्लिक असिस्टेंस-पेरिस हॉस्पीटल्स के हवाले से बताया, “जॉर्जेस पॉम्पीडू यूरोपीयन हॉस्पिटल (एचईजीपी) को आए एक अनाम कॉल के बाद पुलिस प्रशासन की सहमति से सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात के तौर पर एचईजीपी को बंद करने का फैसला किया गया।”

अस्पताल के भीतर मरीजों का आवागमन सीमित कर दिया गया है।पुलिस संदिग्ध पैकेज या सामान की तलाश कर रही है। फ्रांस में जनवरी 2015 में हास्य व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ पर हुए हमले के बाद से ही हाई अलर्ट है।सरकार ने सुरक्षा का स्तर अधिकतम कर दिया है और देशभर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10,000 सैनिकों की तैनाती की है।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending