Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में 2 आतंकी संगठन प्रतिबंधित

Published

on

Loading

पाकिस्तान में 2 आतंकी संगठन प्रतिबंधित

इस्लामाबाद | पाकिस्तान ने दो आतंकी संगठनों को आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने के चलते प्रतबिंधित कर दिया है। दोनों संगठनों पर देश भर में आतंक को बढ़ावा देने का आरोप है। समाचार पत्र डॉन के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक आधार पर हाल में हुए हमलों की जिम्मेदारी लेने वाले जमात-उल-अहरार और लश्कर-ए-झांग्वी अल-अलामी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि यह निर्णय कुछ दिनों पहले ही लिया गया था।

राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण (नाक्टा) की वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित सूची का जिक्र करते हुए सिंध के सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “दोनों संगठन 11 नवंबर को प्रतिबंधित संगठनों की सूची मे डाल दिए गए।”

नाक्टा की वेबसाइट पर संघीय सरकार द्वारा प्रतबिंधित 63 संगठनों की सूची दिख रही है।

जांच-पड़ताल के बाद दोनों आतंकी संगठनों के विभिन्न हमलों में शामिल होने की बात सामने आई है। कराची में हुए अधिकांश हमलों में लश्कर-ए-झांग्वी अल अलामी का हाथ रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending