Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शी जिनपिंग एपेक बैठक में हिस्सा लेने पेरू पहुंचे

Published

on

लीमा, शी जिनपिंग, राष्ट्रपति, एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग, लैटिन अमेरिकी

Loading

 

 लीमा, शी जिनपिंग, राष्ट्रपति, एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग, लैटिन अमेरिकी

शी जिनपिंग

लीमा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आगामी एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के आर्थिक मामलों के नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को पेरू पहुंच गए। इस लैटिन अमेरिकी देश की यह उनकी पहली राजकीय यात्रा है। शी ने इससे पहले इक्वाडोर का भी दौरा किया।

एपेक बैठक पेरू की राजधानी लीमा में ‘गुणवत्ता विकास एवं मानव विकास’ शीर्षक के तहत 19-20 नवंबर को होगी।शी एपेक के सीईओ के सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे और एपेक की कारोबारी सलाहकार परिषद के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे और एपेक के सदस्य देशों के साथ भी मुलाकात करेंगे।

इस साल एपेक की बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अब भी बढ़ते संरक्षणवाद जैसी समस्याओं के साथ आर्थिक सुस्ती से उबरने की कोशिश कर रही है।चीन ने वैश्विक मुक्त व्यापार प्रणाली को सुरक्षा प्रदान करने और किसी भी रूप में संरक्षणवाद के विरोध का आह्वान किया है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending