Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : शिक्षक की यातना से छात्र को लकवा

Published

on

पाकिस्तान, शिक्षक, जियो न्यूज, मोहम्मद अहमद, परिणामस्वरूप

Loading

पाकिस्तान, शिक्षक, जियो न्यूज, मोहम्मद अहमद, परिणामस्वरूप

                                          teacher-kid

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कथित तौर पर एक शिक्षक ने एक 14 वर्षीय छात्र को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसे लकवा मार गया। जियो न्यूज के मुताबिक, मोहम्मद अहमद का गला दबाए जाने से उसकी आवाज चली गई और उसे लकवा मार गया। परिणामस्वरूप उसका शरीर निष्क्रिय हो गया।

पेशे से शिक्षक अहमद के पिता ने बताया की घटना चार महीने पहले हुई थी और उनके बेटे की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कुछ शिक्षक हैं।उन्होंने कहा कि छह अगस्त को स्कूल की तरफ से सूचना आई थी कि उनके बेटे को दौरा पड़ा है। जब वह स्कूल पहुंचे तो उसके चेहरे, छाती, सिर, पीठ और शरीर के निचले हिस्सों पर काफी चोटें थीं।

कराची में चिकित्सकों ने कहा कि उसकी यह हालत यातना की वजह से हुई है। चिकित्कों ने बच्चे के माता-पिता से कहा था कि बच्चे का इलाज अमेरिका में संभव है, लेकिन उनके पास उसे विदेश ले जाने के लिए पैसे नहीं थे।गुलाम अहमद ने कहा, “मेरी छह बेटियां हैं और मैंने अपनी सारी कमाई अहमद पर खर्च कर दी है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending