Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी कैबिनेट का बड़ा कदम : दो साल तक सांसद निधि बंद, 30% काटी जाएगी सैलरी

Published

on

Loading

मोदी कैबिनेट की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। सभी सांसद अगले एक साल तक 30 फीसदी सैलरी कम लेंगे। साथ ही राष्‍ट्रपति उपराष्‍ट्रपति और राज्‍यपाल भी 30 फीसदी कम सैलरी लेंगे। ये राशि कोरोना राहत के लिए प्रयोग की जाएगी।

इसके साथ ही अब दो साल तक सांसदों को कोई भी सांसद निधि नहीं दी जाएगी। देश में अबतक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4067 हो चुकी है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 109 हो गया है।

राजस्थान में कोरोना के 8 और नए मामले आए सामने, 6 तब्लीगी जमात के

देश में अबतक 291 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 748 लोगों में कोरोना संक्रमण देखा गया है, जबकि 45 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना से 503 लोग संक्रमित हैं, जिनमें 320 मरीजों का निजामुद्दीन के तबलीगी जमात के मरकज से संबंधित हैं। इसके साथ साथ उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 8 जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending