Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली

Published

on

Loading

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हार्ट अटैक के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम जिम करने के दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। गांगुली के बड़े भाई स्नेहशीष गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली इस समय अस्पताल में हैं।

वरिष्ठ खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने बताया, ‘जब गांगुली जिम में थे तब उन्हें चक्कर आया और वे टेस्ट करवाने के लिए वुडलैंड्स अस्पताल गए। जब यह पता चला है कि गांगुली को हृदय संबंधी समस्या है तो अस्पताल ने डॉक्टर सरोज मंडल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय बोर्ड का गठन किया है जो उनका इलाज करेगा।

सौरव गांगुली के अस्पताल में भर्ती होने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”मुझे यह जानकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्का कार्डियक अरेस्ट आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके तेजी से स्वास्थ्य में सुधार होने की कामना करती हूं। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।’

खेल-कूद

आईपीएल से पहले अयोध्या पहुंचे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज, राम लला के किए दर्शन

Published

on

Loading

अयोध्या। आईपीएल शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज अयोध्या पहुंचे और उन्होंने राम लला के दर्शन किए। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। IPL 2024 में महाराज लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों की मदद करते नजर आएंगे और पूरे सीजन टीम के साथ रहेंगे। केशव महाराज काफी धार्मिक क्रिकेटर हैं। उन्होंने राम मंदिर में दर्शन के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जय श्री राम, सभी को आशीर्वाद।”

इस साल की शुरुआत में ही केशव महाराज में राम मंदिर के दर्शन की इच्छा जताई थी। SA20 में वह लखनऊ सुपर जाइंट्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जाइंट्स का हिस्सा हैं। अक्सर देखा गया है कि महाराज जब मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो ‘राम सिया राम’ भजन प्ले किया जाता है। इस पर महाराज ने बताया था कि इससे उनका ध्यान क्रेंद्रित होता है।

महाराज ने कहा था, “भगवान में मेरी आस्था बहुत दृढ़ है। मैं हमेशा मानता हूं कि भगवान ने मुझे दृष्टिकोण और मार्गदर्शन दिया है और मुझे उस स्थिति में रखा है जहां मैं आज हूं। मैं हमेशा आभारी हूं और धन्यवाद देता हूं। मैं भगवान हनुमान और भगवान राम का भक्त हूं।”

Continue Reading

Trending