Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आईएस से जुड़े सऊदी भाइयों ने किया मां का कत्ल

Published

on

आईएस से जुड़े सऊदी भाइयों ने किया मां का कत्ल

Loading

आईएस से जुड़े सऊदी भाइयों ने किया मां का कत्ल

रियाद। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो सदस्यों ने अपने ही परिवार पर हमला कर मां की हत्या कर दी। दो भाइयों खालिद और सालेह ने शुक्रवार सुबह रियाद में अपने घर में परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में हमलावरों के पिता और एक अन्य भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मां की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों जुड़वां भाइयों ने मां को स्टोर रूम में पकड़ लिया और चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनोंभाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस हमले के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending