Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण चीन सागर पर विवाद का हो द्विपक्षीय समाधान : विशेषज्ञ

Published

on

दक्षिण चीन सागर पर विवाद का हो द्विपक्षीय समाधान : विशेषज्ञ

Loading

दक्षिण चीन सागर पर विवाद का हो द्विपक्षीय समाधान : विशेषज्ञ

ब्यूनस आयर्स। अर्जेटीना की विशेषज्ञ पाओला डी सिमोन ने गुरुवार को कहा कि चीन और फिलीपींस के बीच दक्षिण चीन सागर विवाद को द्विपक्षीय वार्ता के जरिये सुलझाया जाना चाहिए। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्यूनस आयर्स में राजनीतिक विश्लेषक सिमोन ने कहा कि इस मामले पर फिलीपींस की ओर से पंचाट का अनुरोध देश की उस प्रतिबद्धता का उल्लंघन है, जो उसने 2002 में दक्षिण चीन सागर में विभिन्न पक्षों के आचरण पर घोषणा-पत्र में जताई थी। इसलिए क्षेत्रीय और क्षेत्राधिकार से संबंधित विवादों को दोनों संप्रभु देशों द्वारा सीधे तौर पर मैत्रीपूर्ण विचार-विमर्श के जरिये हल किया जाना चाहिए।

चीन का भी इस मामले में कहना है कि फिलीपींस को अपने मध्यस्थता के अनुरोधों को छोड़ देना चाहिए और द्विपक्षीय वार्ता के लिए तैयार होना चाहिए। वहीं, फिलीपींस के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने कहा कि वह चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को विकसित करना चाहते हैं और दक्षिण चीन सागर विवाद को लेकर वह प्रत्यक्ष वार्ता के लिए तैयार हैं। दुतेत्रे 30 जून को पदभार ग्रहण करने वाले हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending