Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सर्वोच्च न्यायालय के लिए 4 न्यायाधीशों ने ली शपथ

Published

on

सर्वोच्च न्यायालय के लिए 4 न्यायाधीशों ने ली शपथ

Loading

सर्वोच्च न्यायालय के लिए 4 न्यायाधीशों ने ली शपथ

नई दिल्ली| न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर, न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एल. नागेश्वर राव ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में शपथ ली। इन नियुक्ति के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है, जबकि दो पद अभी भी खाली हैं।

न्यायमूर्ति खानविलकर जबलपुर में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति और न्यायमूर्ति भूषण केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति रह चुके हैं।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति वाई.वी. चंद्रचूड़ के बेटे हैं, जिन्होंने 22 फरवरी, 1978 से 11 जुलाई, 1985 तक सेवाएं दीं।

न्यायमूर्ति खानविलकर और न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के पद की शपथ लेने से महाराष्ट्र राज्य से न्यायाधीशों की संख्या पांच हो गई है। खानविलकर और चंद्रचूड़ दोनों ही महाराष्ट्र से हैं।

नये न्यायमूर्तियों की नियुक्ति एक साल से अधिक के अंतराल के बाद हुई है।

राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) अधिनियम और संवैधानिक संशोधन को चुनौती देने के कारण न्यायाधीशों की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। पद की शपथ लेने वाले आखिरी न्यायमूर्ति अमिताव रॉय हैं, जिन्होंने 27 फरवरी, 2015 को शपथ ली थी।

सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक पीठ ने 16 अक्टूबर, 2016 को संवैधानिक संशोधन और एनजेएसी दोनों को रद्द कर दिया था।

प्रादेशिक

ई मेल के जरिए अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के बाद अहमदाबाद के तीन स्कूलों में आज बम की धमकी मिली है। सोमवार को ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण के लिए मतदान किया जाना है। इससे ठीक एक दिन पहले सुबह के समय एक ईमेल मिला, जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इस सूचना के मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक बाहरी सर्वर से मेल भेजा गया था, जिसमें कहा गया कि जो लोग नहीं मानेंगे उनके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे और हम इसे बम से उड़ा देंगे। बता दें कि इससे पहले दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस धमकी पर गंभीरता से पुलिस-प्रशासन ने जांच की और स्कूलों को खाली करा कर स्कूलों की तलाशी ली गई। हालांकि यह धमकी केवल अफवाह मात्र निकली। हालांकि इस बाबत भी पुलिस की जांच जारी है।

बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस बाबत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस विभाग सख्त एक्शन लेने की बात कह रहा है। जिस ईमेल आईडी से मेल भेजा गया है, उसकी भी जांच की जा रही है और जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं कुछ भी अज्ञात मिले या दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

Continue Reading

Trending