Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

झारखंड में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

झारखंड में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Loading

झारखंड में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

रांची| झारखंड के चतरा जिले में गुरुवार रात को अज्ञात हमलावरों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने गुरुवार रात को छतरा के पत्रकार इंद्रदेव यादव पर चार बार गोलियां दागी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह हमला उस समय हुआ, जब वह काम के बाद घर लौट रहे थे। यादव एक स्थानीय समाचार चैनल में संवाददाता थे।

झारखंड पत्रकार संघ (जेएए) और पत्रकार बिहार मंच एवं अन्य मीडिया संघों ने इस घटना की निंदा की है।

जेएए ने आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए यादव के परिवार के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending