नेशनल
भारत की गोपनीय सूचनाएं चीन को दे रहा था पत्रकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चीन को भारत की गोपनीय सूचनाएं देने के आरोप में एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। पत्रकार का नाम राजीव शर्मा है। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने कहा, उनके पुलिस रिमांड के दौरान एक चीनी महिला क्विंग शी और उनके नेपाली साथी शेर सिंह उर्फ राज बोहरा को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने दावा किया कि वे चीनी खुफिया एजेंसी को संवेदनशील सूचना देने के एवज में पत्रकार राजीव शर्मा को बड़ी राशि का भुगतान कर रहे थे। कुछ दिन पहले एक खुफिया एजेंसी से एक इनपुट मिला था कि नई दिल्ली के पीतमपुरा के सेंट जेवियर अपार्टमेंट के निवासी राजीव शर्मा के विदेशी खुफिया अधिकारी के साथ संबंध हैं और वह अवैध तरीके से और पश्चिमी माध्यम से अपने हैंडलर से धन प्राप्त कर रहे हैं।
इस संबंध में सरकारी गोपनीयता अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत 13 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद, राजीव शर्मा को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और दिल्ली पुलिस की ओर से उनके आवासीय परिसर की तलाशी के लिए एक वारंट प्राप्त किया गया था। संजीव यादव ने बताया कि पूछताछ के बाद राजीव शर्मा ने गुप्त और संवेदनशील जानकारी की खरीद में अपनी भागीदारी का खुलासा किया है।
#journalist #rajeevsharma #delhipolice #china
नेशनल
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान
अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन