Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस पूर्वी यूक्रेन में दमनात्मक कार्रवाई रोकेगा : पुतिन

Published

on

Loading

मॉस्को| रूस मध्य यूक्रेन के अधिकारियों को पूर्वी यूक्रेन में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई नहीं करने देगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जर्मन टेलीविजन चैनल एआरडी को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। राष्ट्रपति ने कहा, “आज वे पूर्वी यूक्रेन में लड़ रहे हैं। मध्य यूक्रेन प्रशासन ने वहां सैनिकों को भेजा है और उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है।”

पुतिन ने कहा, “क्या कोई इस बारे में बात करता है? कोई एक शब्द भी नहीं कहता। इसका क्या मतलब है? यह हमसे क्या कहता है? यह सच्चाई है कि आप चाहते हैं कि मध्य यूक्रेन का प्रशासन वहां सभी को नष्ट कर दे, उनके सभी राजनीतिक विरोधियों और प्रतिद्वंद्वीयों को। क्या यही आप चाहते हैं? हम निश्चित रूप से ऐसा नहीं चाहते। और हम ऐसा नहीं होने देंगे।”

पूर्वी यूक्रेन में लड़ाकों को भेजने के रूस पर लगे आरोप के संबंध में पुतिन ने कहा कि जो लोग अच्छे उद्देश्य के लिए लड़ते हैं, उन्हें हथियार मिल ही जाता है।  उन्होंने कहा, “उन्हें बख्तरबंद वाहन और हथियार प्रणाली कहां मिली? आजकल जो लोग लड़ते हैं और जो इसे सही मानते हैं, उन्हें हथियार मिल ही जाता है।” पुतिन ने कहा, “लेकिन मैं इस बात पर जोर डालना चाहूंगा कि यह मुद्दा नहीं है। मुद्दा यह है कि हमारी समस्या को देखने का नजरिया एकतरफा नहीं हो सकता।”

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending