Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, बच्चों समेत नौ लोगों की मौत

Published

on

पाकिस्तान

Loading

मॉस्को। रूस के इझेवस्क शहर में एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक बंदूखधारी शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। लगभग 17 लोग घायल हो गए हैं। रूस के आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

इस घटना में हमलावर भी मारा गया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि फायरिंग करने वाला हमलावर मारा गया है और पुलिस को उसका शव मिला था। उसने आत्महत्या कर ली। गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने पुष्टि की है कि मारे गए और घायलों में बच्चे भी हैं।

गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने एक वीडियो जारी करके बताया कि अज्ञात हमलावर क्षेत्र की राजधानी इझेवस्क स्थित एक स्कूल में घुसा, उसने एक सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद कुछ बच्चों की हत्या कर दी। ब्रेचालोव ने कहा, ‘‘मरने वालों में बच्चे शामिल हैं। लोग घायल भी हुए हैं।’’ जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है।

यह भी पढ़ें

विदेश मंत्री जयशंकर ने US-पाक संबंधों पर उठाए सवाल, कहा- नहीं पूरे हुए अमेरिकी हित

11 सितंबर को भारत ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, क्वीन एलिजाबेथ के सम्मान में झुका रहेगा आधा ध्वज

फायरिंग के बाद हमलावर ने की आत्महत्या

गर्वनर और स्थानीय पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली। अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया गया है और इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है। अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था। इझेवस्क में 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मॉस्को के करीब 960 किलोमीटर पूर्व में, मध्य रूस के उराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है।

कमांडर को मारी गोली

रूस के एक व्यक्ति ने साइबेरियाई शहर में स्थानीय सैन्य ड्राफ्टिंग कमेटी के एक कमांडर को गोली मार दी। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक उसने कमांडर को यूक्रेन में लड़ने से इनकार करते हुए गोली मारी। घटना साइबेरिया के इरकुत्स्क क्षेत्र की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending