Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस ने दी पश्चिमी देशों को चेतावनी, कहा-बाहरी दखल नहीं करेंगे बर्दाश्त

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा करते हुये पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि अगर कोई बाहरी दखल देने की सोचेगा तो उसे इतने गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, जो उसने इतिहास में नहीं झेला होगा। ब्रिटिश समाचार पत्र डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने अपने टीवी संदेश में कहा ,जो भी बाहरी इस मामले में दखल देने की सोच रहा है, वह यह जान ले कि अगर वह ऐसा करता है तो उसे इतने गंभीर परिणाम भुगतान होंगे,जो उसने इतिहास में नहीं भुगता होगा।

यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की पुतिन की घोषणा के बाद कीव में धमाकों की आवाज सुनी गयी। पुतिन के आक्रामक तेवर को देखते हुये संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने उनसे अपनी तोपों को रोकने का आग्रह किया था। गुटरेस ने कहा कि अगर सच में सैन्य अभियान की तैयारी हो रही है तो राष्ट्रपति पुतिन आप अपनी सेना को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति को एक मौका दें। पहले ही बहुत लोग मारे जा चुके हैं।

पुतिन ने लेकिन संरा महासचिव के आग्रह को अनसुना करते हुये टीवी पर कहा कि वह यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की अनुमति दे रहे हैं और यह अभियान यूक्रेन पर कब्जे के लिये नहीं है। पुतिन ने साथ ही यूक्रेन की सेना से कहा कि वे अपने हथियार छोड़ दें और घर लौट जायें। पुतिन का कहना है कि यूक्रेन की ओर से मिल रहे खतरे के लगातार संकेत के बीच रूस अस्तित्व में नहीं रह सकता है। रूस और यूक्रेन की सेना के बीच झड़प को टाला नहीं जा सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending