Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान: डेंटल क्लीनिक पर फायरिंग, चीनी नागरिक की हत्या

Published

on

पाकिस्तान

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची शहर में डेंटल क्लीनिक में फायरिंग की सूचना आई है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में एक चीनी नागरिक की हत्या कर दी गई है। जबकि एक चीनी दंपति घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर, फायरिंग की घटना के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

कराची के सदर इलाके में बुधवार को एक डेंटल क्लीनिक के अंदर घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। इस हमले में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायल चीनी दंपति बताया जा रहा है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एसएसपी असद रजा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि तीनों चीनी लोग थे।

मरीज बनकर घुसा हमलावर

रजा ने कहा कि हमलावर मरीज होने का नाटक कर क्लिनिक में घुसा। पुलिस ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोनिल्ड रायमंड चॉ के रूप में की है। जबकि, घायल होने वाला दंपति 72 वर्षीय मार्गाड और 74 वर्षीय रिचर्ड है।

इस बीच एक प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने हत्या का संज्ञान लिया है। सीएम ने कराची के अतिरिक्त आईजीपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, शाह ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी का भी आदेश दिया और कहा कि ऐसी घटनाएं सहनीय नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 

रूस के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, बच्चों समेत नौ लोगों की मौत

नेपाल: माउंट मानसलू में हिमस्खलन से दो पर्वतारोहियों की मौत, 12 घायल

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending