Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मशहूर एक्टर की दोस्त को सैलून कर्मचारी ने गलत तरीके से छूआ, अभिनेता ने उठाया खौफनाक कदम

Published

on

Loading

मुंबई। छोटे पर्दे के चर्चित शो मनमोहिनी से मशहूर हुए एक्टर अभिमन्यु चौधरी और उनके साथी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्टर और उनके साथी पर सैलून कर्मचारी से मारपीट और चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, एक्टर की महिला दोस्त ने अभिमन्यू के शिकायत की थी कि उसे सैलूल में काम करने वाले शख्स ने गलत तरीके से छूआ। ये बात सुनकर एक्टर आगबबूला हो गया और सैलून पहुंचकर कर्मचारी से मारपीट करने लगा।

मुंबई पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर शैलेष पसलवाड ने इस मामले में बताया- हमने अभिमन्यु और उसके दोस्त को अरेस्ट कर लिया है। दोनों के अलावा उनकी महिला दोस्त के खिलाफ केस भी दर्ज किया है, जिसने एक्टर को सलून में बुलाया था।

पुलिस ने सलून के कर्मचारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। जिसने एक्टर अभिमन्यु की फ्रेंड को गलत तरीके से छुआ था।आपको बता दें कि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ गया है। वीडियो में अभिमन्यु अपने दोस्त के साथ सैलून में काम करने वाले शख्स को पीटते नजर आ रहे हैं।

 

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending