Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मदद के लिए घर से बाहर निकलने सोनू सूद, युवक छूने लगा ऐक्टर के पैर

Published

on

Loading

मुंबई। बी टाउन के हमारे चमकते सितारे सोनू सूद हमेशा ही कुछ ऐसा कर जाते हैं जो दिल को छू जाता है। यह हम सब जानते हैं कि कोरोना काल की आपदा में सोनू सूद ने लोगो की दिल खोल मदद की है। वह कभी भी लोगो की मदद के लिए पीछे नहीं हटे फिर चाहे वह मजदूरों को घर पहुंचना हो या फिर बेड्स, दवाइयां आदि का इंतज़ाम करना हो।

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू सूद कई गरीब ज़रूरतमंद लोगो के साथ नज़र आ रहे हैं। दरअसल वह लोग सोनू से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उसमें से एक शख्स साहिता मांगते ही उनके पैरो में गिर जाता है जिसके बाद सोनू सूद उन्हें ऐसा करने से मना कर देते हैं। तभी एक बुज़ुर्ग महिला सामने आ कर अभिनेता के पैर छूने लगती हैं जिसे रोकने हेतु सोनू खुद हाथ जोड़ लेते हैं।

यह वीडियो सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट वायरल भायानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो वायरल तो हुआ ही साथ ही लोगो ने सोनू सूद की जम कर तारीफ भी की। इस वीडियो में जब आप नज़र डालेंगे तो देखेंगे कि कैसे सोनू लोगो की बात सुनने के साथ साथ समझ भी रहे हैं। सूद के इस अंदाज़ से यह साफ़ ज़ाहिर है कि वह लोगो की उम्मीदों को टूटने नहीं देंगे। अभिनेता की बिल्डिंग के नीचे यह लोगो का पहुंचना और मदद की दरख़्वास्त करने से यह साफ़ दिख है की लोगो को सोनू पर कितना भरोसा है। अब सरकार के बजाये लोग सूद के द्वार मदद की गुहार लगाने पहुंच रहे हैं।

फिलहाल सोनू सूद ने ना ही पहले कभी जनता को निराश किया है और ना ही अब करेंगे। उन्होंने मदद करने का आश्वासन भी दिया है और वह हर बार की तरह इस बार भी साहिता करने से पीछे नहीं हटेंगे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending