Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केसः एनसीबी ने किया सिद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने उन्हें ड्रग्स केस में हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ को मुंबई लाया जाएगा जिसके बाद उनसे इस मामले में पूछताछ होगी। उनके खिलाफ ड्रग्स केस में साजिश के आरोप में धारा 27, 28 और 29 लगेगी।

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद उन्होंने ही सबसे पहले एक्टर की बॉडी देखी थी। उन्होंने ही पुलिस को फोन कर एंबुलेंस मंगाई थी। उस समय सिद्धार्थ और सुशांत एक ही फ्लैट में रहते थे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending