Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : आंधी में कच्चा मकान ढहा, 5 की मौत

Published

on

Loading

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के एक गांव में शुक्रवार तड़के तेज आंधी तबाही का मंजर लेकर आई। आंधी में एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में परिवार की पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। पुलिस से जानकारी मिली है कि सतरिया ब्लॉक के भितौली कलां गांव में मजदूर शमशाद अपने परिवार के साथ रहता था। गुरुवार की रात पूरा परिवार कच्चे मकान में सो रहा था। शुक्रवार तड़के तेज आंधी में मकान की छत व दीवार ढह गई।

इस हादसे में शमशाद, रेशमा, रेहाना, शादाब व शाजिया की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending