Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : ट्रक-ट्रॉली की टक्कर में 5 की मौत

Published

on

Loading

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रॉली में सवार लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। इस हादसे में ट्रॉली में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। 

बदायूं के पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने बताया कि बिल्सी ब्लॉक के नगला डल्लू गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए कछला गंगा घाट गए थे। गुरुवार देर रात करीब एक बजे वे अपने गांव लौट रहे थे, उसी वक्त या हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि मुजरिया-बिल्सी मार्ग पर मुकइया पुल के पास शराब लदे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में मारे गए लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending