Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बाराबंकी में दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने, पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर शख्स ने किया सुसाइड

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामा सामने आया है। यहां के सफेदाबाद गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली।

इनमें पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि दंपति ने पहले तीनों बच्चों को मार डाला और फिर दोनों ने खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मौके पर पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।

जानकारी के मुताबिक मृतक विवेक शुक्ला तीन भाइयों में बीच का भाई था और उसने अनामिका नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। उनकी दो लड़कियां रितु शुक्ला (7 वर्ष), पोयम शुक्ला (10 वर्ष) और एक लड़का बबल शुक्ला (5 वर्ष) थे। घरवालों से जानकारी मिली कि विवेक शुक्ला अरने परिवार से अलग रहता था।

वह पहले मोबाइल का काम करता था, बाद में उसने गैराज का काम शुरू किया। परिजनों के मुताबिक बाहर वालों से सुनाई पड़ा था कि विवेक पर कुछ कर्जा था और उसी से वह परेशान रहता था।

मृतक के भाई ने बताया कि शादी के बाद से हमारा उससे कोई मतलब नहीं था। वह अपने परिवार के साथ अलग रह रहा था। आज अचानक जब हम लोगों को कमरे से कुछ आहट नहीं मिली तो मां ऊपर देखने गईं।

उन्होंने देखा कि मेरा भाई फांसी से लटक रहा था। जिसपर मैंने आकर दरवाजा तोड़ा और भाई को लटकता देख बाहर भाग आया। उसके बाद हमने अपने पूरे परिवार और पुलिस को इस बात की जानकारी दी।

भाई ने बताया कि मृतक पहले मोबाइल का काम करता था बाद में अपना गैराज का काम शुरू किया। इस समय वह क्या कर रहा था, इसका अंदाजा नहीं है। क्योंकि हम लोगों में बिलकुल भी पटती नहीं थी। भाई ने बताया कि बाहर के लोगों से सुना था कि उसपर कुछ कर्जा था, जिससे वह परेशान चल रहा था।

 

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending