Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अपनी शादी में ये ड्रेस पहनेंगी दीपिका, देखकर रणवीर को दोबारा हो जाएगा प्यार!

Published

on

Loading

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों शादी के लिए इटली पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे।

14-15 नवंबर को दोनों इटली के लेक कोमों में शादी करेंगे। शादी सिंधी और कोंकणी रीति रिवाजों से होगी। दीपिका की शादी को लेकर मीडिया में नया अप्डेट आया है।

खबर है कि कोंकणी रिवाज से होने वाली शादी में दीपिका साड़ी और सोने की ज्वैलरी पहने नजर आएंगी वहीं सिंधी रिवाजों के मुताबिक अपनी शादी में दीपिका लहंगा और भारी भरखम गहने पहनी नजर आएंगी।

इस लहंगे का रंग पर्पल और गुलाबी बताया जा रहा है। दीपिका की इस ड्रेस को मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसांची डिजाइन करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक दीपिका का गेटअप पद्मावत की तरह हो सकता है। खबर है कि शादी के बाद दोनों हनीमून पर लंबे समय के लिए नहीं जाएंगे क्योंकि ‘सिंबा’ के लिए रणवीर को प्रोमोशन भी करना है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending