मुख्य समाचार
4 फरवरी 2015 का राशिफल
मेष- आपको आज अपने साथियों के साथ पूर्ण सहयोग करना चाहिए। अपनी जिम्मेदारियां युक्तिपूर्ण तरीके से अपने सहयोगियों में बांट दें। आप निजि रिश्तों में तनाव महसूस कर सकते हैं। क्रोध करने से बचें। कोई आपका प्रतिद्वन्दी बनकर भी सामने आ सकता है।
वृषभ- आज काफी व्यस्तता भरा दिन रहेगा। आप कार्य की अधिकता महसूस करेंगे। सभी विशेष कार्य आपको स्वयं बिना किसी सहायता के करने पड़ेंगे जो कि कठिन होगा। स्वास्थ्य के बिन्दु पर भी दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।
मिथुन- आप आज कुछ नवीन विचारों के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। अपनी ऊर्जा का प्रयोग खेलकूद व किसी नए कार्य को पूर्ण करने में करें। दिन के अंत में आप अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।
कर्क- आप काफी महत्वकांक्षी हैं व आज आप उसको पूरा करने में अपना अधिकांश समय व्यतीत करेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आप कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। लाभ देने वाले नए अनुबंधों में आप धन निवेश कर सकते हैं। व्यर्थ की बहस व तनाव से दूर रहना ही श्रेयकर है।
सिंह- आज भाग्य पूर्णतः आपके साथ है। आप अपनी कलात्मक क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने में पूरी तरह सफल रहेंगे। किसी भी उत्पन्न विवाद को आप आसानी से समाप्त कर सकते हैं। किसी मतभेद को मिटाने के लिए आप मध्यस्ता भी कर सकते हैं।
कन्या– आपको आवश्यकता से अधिक कूटनीति नहीं अपनानी चाहिए। अपनी बात पूर्णतः स्पष्ट तरीके से सामने रखें। आत्मविश्वास भरपूर होगा। आवश्यक स्थानों पर आपको शीघ्र निर्णय लेने होंगे। किसी भी समस्या से निपटने हेतु आपमें उपरोक्त गुणों को होना आवश्यक है।
तुला- आप काफी तनाव महसूस कर सकते हैं। व्यर्थ ही किसी से वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सेती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अथवा हानि हो सकती है। जिन लोगों से आपको लाभ प्राप्त होता है वह आपको छोड़कर जा सकते हैं।
वृश्चिक- दूसरों की सहायता करते समय स्वयं की अनदेखी न करें। आवश्यकता से अधिक कार्यभार आपके ऊपर नाकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आपको छोटी मोटी चोट लग सकती है। सावधान रहें। आपके घर व कार्यालय में लापरवाही के चलते किसी से अनबन हो सकती है।
धनु- भाग्य आज आपके साथ है। आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी। समस्याओं को ज्यादा न बढ़ाएं। अपने अनुभव की सहायता से समस्या सुलझाएं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को आगे के लिए टाला जा सकता है।
मकर- बहुत अधिक कार्यों को एक साथ करने का प्रयास न करें अथवा आप थकान व तनाव का शिकार हो सकते हैं। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। सर्वप्रथम सबसे महत्वपूर्ण कार्य करने की कोशिश करें। आप स्वयं को शारीरिक व मानसिक दोनों तरह थका महसूस करेंगे।
कुंभ- आपके लिए काफी अच्छा दिन है। आप स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कई कार्य एक साथ कर सकेंगे। अपने पसंद के कार्य आप स्वयं ही करना पसंद करेंगे व सफल भी रहेंगे।
मीन- आप आज किसी नए क्षेत्र में काफी आसानी से अनुभव प्राप्त करेंगे। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। यदि आप जिस कार्य को कर रहे हैं, उस कार्य से अपने लक्ष्य को पृथक पाते हैं तो व्यर्थ समय नष्ट न करें। व्यर्थ की खरीददारी से बचें।
नेशनल
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।
संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।
जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।
संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।
-
ऑटोमोबाइल2 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल3 days ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल3 days ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर
-
बिजनेस3 days ago
Whatsapp ने दी भारत छोड़ने की धमकी, कहा- अगर सरकार ने मजबूर किया तो
-
नेशनल3 days ago
सुप्रीम कोर्ट का विपक्ष को झटका- नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, न EVM और VVPAT का 100 फीसदी मिलान
-
प्रादेशिक3 days ago
बिहार: दरभंगा में शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत