Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भूत ने महिला को 7 साल में 5 बार किया प्रेग्नेंट, बाद में करनी पड़ी शादी

Published

on

संबंध

Loading

नई दिल्ली। अगर इंसानी रिश्तों की बात की जाए तो हर रिश्ता अपने आप में खास होता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी रिश्ते आजकल सामने आ रहे हैं जो समाज के एक बड़े तबके को अस्वीकार्य है। आजकल लड़का लड़के के साथ रिश्ता बना ले रहा है वहीं लड़की लड़की के साथ। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

संबंध

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला ने भूत के साथ संबंध बना लिए यही नहीं महिला का दावा है कि उस भूत से उसके 5 बच्चे हुए हैं। महिला का नाम अमैंडा है। अमैंडा का दावा है कि उसने 18वीं सदी के भूत से शादी की है। अपने शादी के बारे में अमेंडा का कहना है कि उसके भूत पति 7 साल से उसके साथ संबंध बना रहे हैं। इसी दौरान उसने 5 बच्चों को जन्म दिया है।

संबंध

अपने पति को अमैंडा जैक कह कर पुकारती है। अपने पति का हुलिया बताते हुए अमेंडा कहती हैं कि वह काले रंग के हैं और उनके बाल भी काले हैं। वह आगे बताती हैं कि उसका पति एक हेतियन लुटेरा है। जिसे 17वीं सदी में मौत की सजा दी गई थी। अमैंडा के मुताबिक उनके व उनके पति के बीच कुछ भी अजीब नही है वह किसी भी आम कपल की तरह बाते करते हैं, झगड़ते है और वह सब करते है जो कोई आम कपल करता है।

संबंध

यह सारी बात अमैंडा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट मिर्र को दिए एक इंटरवयू में बताया। जैक से अपनी शादी के दिन अमैंडा ने जैक की उपस्थिति के लिए एक कंकाल और एक काले रंग के झंडे को लिया। इस अनोखी शादी ने सभी मीडिया एजंसियों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। बहरहाल इस शादी की असल सच्चाई क्या वह तो सिर्फ अमैंडा ही जानती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending