Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के तीन महीने बाद नेहा धूपिया हुईं प्रेग्नेंट, तस्वीर देख आपको भी हो जाएगा यकीन

Published

on

नेहा धूपिया

Loading

मुंबई। नेहा धूपिया ने तीन महीने पहले अचानक शादी कर सबको चौंका दिया था। अब जल्द ही नेहा और अंगद के घर एक नया सदस्य आने वाला है। जी हां आपने सही सुना, शादी के तीन महीने बाद नेहा की गर्भवती होने की खबर सामने आई है।

नेहा धूपिया

नेहा ने खुद फैंस को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। तस्वीर में नेहा का बेबी बंप को साफतौर पर देखा जा सकता है। नेहा ने फोटो के साथ एक मैसेज भी लिखा है, ‘नई शुरुआत हो रही है…हम तीन…सतनाम वाहे गुरु।’

नेहा धूपिया

आपको बता दें कि मीडिया में काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर मिलते ही बॉलीवुड के सितारे अब नेहा को बधाई देना शुरु कर दिए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मलाइका अरोड़ा का है। मलाइका ने नेहा को उनके स्टेटस पर सबसे पहले बधाई दी है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending