Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रियंका चोपड़ा ने फिर पहुंचाई भारतीयों के दिल को ठेस, कह डाली इतनी शर्मनाक बात!

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको विवाद के बाद एक नए विवाद में घिर चुकी है। दरअसल, प्रियंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 68वें एमी अवार्ड्स के दौरान प्रियंका वीडियो जर्नलिस्ट से कह रही हैं- Indian Films is all about hips and boobs. बता दें कि ये एमी अवॉर्ड्स 2016 में हुए थे।  प्रियंका अब इस वीडियो को लेकर ट्रोल हो रही हैं। ट्रोलर्स इसे प्रियंका की शर्मनाक हरकत बता रहे हैं।

एक तरफ जहां लोग इस बयान को शर्मनाक करार दिया। वहीं दूसरी ओर लोगों ने कहा कि लगता है प्रियंका यह भूल चुकी हैं कि वह बॉलीवुड से फेमस हुई है न कि हॉलीवुड से। जाहिर सी बात है प्रियंका के इस विवादित बयान से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को काफी दुख हो सकता है। साथ ही साथ उन्हें गुस्सा भी आ सकता है।

बता दें, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की जा रही थीं। दरअसल, शो के एक एपिसोड में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकी बताया गया था। जिसके बाद से ही प्रियंका को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

इस पर प्रियंका को सोशल मीडिया पर काफी लताड़ लगी थी। बाद में प्रियंका ने इस पर माफी मांग ली थी। प्रियंका ने कहा- मैं दुखी और शर्मिंदा हूं कि क्वांटिको के एपिसोड की वजह से भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची। मैं माफी मांगती हूं। मुझे इंडियन होने पर गर्व है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending