Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रेग्नेंट हैं फेमस सिंगर श्रेया घोषाल, बेबी बंप के साथ फोटो की शेयर

Published

on

Loading

मुंबई| बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल प्रेग्नेंट हैं। ये खुशखबरी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिये अपने फैंस को दी है। श्रेया ने इसके साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक फोटो भी शेयर की है। मां बनने जा रहीं श्रेया ब्लू और ग्रीन कलर के ड्रेस में अपने बेबी बंप के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “श्रेयादित्य का बेबी आने वाला है। शिलादित्य और मैं इस खबर को आपके साथ साझा करते हुए बहुत रोमांचित हैं। आप सभी के प्यार और आर्शीवाद की जरूरत है क्योंकि हम अपनी जिंदगी में एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।”

श्रेया की ये पोस्ट आते ही पूरी फिल्म बिरादरी से बधाईयों का तांता लग गया।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending