Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया, बापू के साथ पटेल व दीनदयाल को किया याद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू ने शुक्रवार क ो शपथ ले ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तमाम अन्य गण्यमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

दिलचस्प बात यह है कि नायडू ने हिंदी में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। अब नायडू संसद पहुंचेंगे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। नायडू ने शपथ से पहले राजघाट गए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। नायडू ने वल्लभभाई पटेल और दीन दयाल उपाध्याय को भी श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि निवर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन मुस्लिमों की बेचैनी की बात की थी। इसके जवाब में उप-राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले वेंकैया नायडू ने बिना नाम लिए अंसारी के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने देश में अल्पसंख्यकों के बीच असुरक्षा की भावना होने की बात को महज ‘राजनीतिक प्रचार’ बताकर खारिज कर दिया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वेंकैया देश के पहले ऐसे उपराष्ट्रपति हैं जो सदन की बारीकियों से वाकिफ हैं। वह पहले ऐसे उपराष्ट्रपति हैं, जो आजाद भारत में पैदा हुए। उन्होंने कहा कि नायडू किसान के बेटे हैं और गांव को भलीभांति जानते हैं. वह जेपी आंदोलन से भी जुड़े रहे।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending