Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शरद के पर पूरी तरह कतरने की तैयारी में जदयू, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिहार में आए सियासी तूफान के बाद भी जदयू में जंग थमती नहीं दिख रही है। बागी हो चुके नेता शरद यादव के पर कतरने के लिए पार्टी ने एडी-चोटी का जोर लगा दिया है। शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता को रद्द करने के लिए अब पार्टी नेताओं ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। जदयू के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह और महासचिव संजय झा ने शरद यादव की सदस्यता खत्म करने की मांग करते हुए उपराष्ट्रपति को पत्र सौंपा।

उपराष्ट्रपति को शरद यादव की पार्टी विरोधी गतिविधियों का सबूत सौंपा गया और उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग की गई। राज्यसभा के नियमों के शेड्यूल 10 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई। इसमें किसी भी सदस्य के स्वेच्छा से सदस्यता छोडऩे पर सदस्यता रद्द होने का प्रावधान है।

जदयू महासचिव संजय झा ने बताया कि शरद को पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर यह पत्र लिखा गया था कि वे राजद की रैली में शामिल न हों। पार्टी के निर्देश का उल्लंघन कर उन्होंने राजद की रैली में मंच साझा किया। यह संविधान के दसवें अनुच्छेद के तहत स्वत: दल त्याग का मामला बनता है। पूर्व में ऐसे मामलों में सदस्यता खत्म होने के दृष्टांत हैं।

बता दें कि 2015 में बिहार में जदयू और राजद ने साथ में चुनाव लड़ा था और भारी जीत हासिल की थी। इसके बाद जदयू के नीतीश कुमार सीएम और राजद कोटे से तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया। जुलाई में नीतीश ने राजद से अलग होकर भाजपा के सहयोग से सरकार बना ली। इसके बाद जदयू के शीर्ष नेता शरद यादव ने नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

इसके बाद जदयू ने शरद यादव को राज्यसभा में पार्टी के नेता पद से हटा दिया था। बाद में शरद यादव ने पिछले दिनों राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की महारैली में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद जदयू ने कहा था कि रैली में भाग लेकर शरद यादव ने खुद से पार्टी की सदस्यता का त्याग कर दिया है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending