Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वेंकैया नायडू का उप राष्ट्रपति बनना लगभग तय

Published

on

lattest news,current news,aaj ki khabar,उप राष्ट्रपति चुनाव, वेंकैया नायडू,गोपालकृष्ण गांधी,महात्मा गाँधी, भैरों सिंह शेखावत

Loading

नई दिल्ली। पर्याप्त संख्या बल होने के कारण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार वेंकैया नायडू का उप राष्ट्रपति बनना तकरीबन तय है। वह भैरों सिंह शेखावत के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पृष्ठभूमि वाले दूसरे उप राष्ट्रपति होंगे।

उप राष्ट्रपति पद के लिए पांच अगस्त को होने वाले चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता नायडू का मुकाबला विपक्षी उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी से है।

संसद के दोनों सदनों के 787 सदस्यीय प्रभावी निर्वाचक मंडल के बीच नायडू बहुत बेहतर स्थिति में हैं। राजग को लोकसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल है और दक्षिण भारत के कुछ राजनीतिक दलों का भी समर्थन हासिल है।लोकसभा में अभी 543 और राज्यसभा में 244 सदस्य हैं। लोकसभा में दो सीट रिक्त हैं जबकि राज्यसभा में एक।

भाजपा पदाधिकारियों के मुताबिक राजग के राज्यसभा के 81 सदस्यों और लोकसभा के 338 सदस्यों के अलावा दोनों सदनों में अन्नाद्रमुक के 50, वाईएसआर कांग्रेस के 10 और तेलंगाना राष्ट्र समिति के 14 सदस्य भी नायडू के पक्ष में मत देंगे।

इस तरह 493 सदस्यों के साथ नायडू 394 के जरूरी आंकड़े को आसानी से पार कर लेंगे। भाजपा को तो 500 मतों के मिलने की उम्मीद है।

महात्मा गांधी के पौत्र, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल व पूर्व राजनयिक गोपालकृष्ण गांधी विपक्ष के उम्मीदवार हैं। उन्हें कांग्रेस, वामदल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस का समर्थन हासिल है।

अब राजग में शामिल हो चुके जनता दल (यू) ने भी गांधी को समर्थन देने का ऐलान किया हुआ है। गांधी को जरूरी मतों का आधा भी मिलने की उम्मीद नहीं है। शनिवार को होने वाले चुनाव के लिए राज्यसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

वर्तमान उप राष्ट्रपति व राज्यसभा सभापति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। वह 11 अगस्त 2007 से इस पद पर हैं। 11अगस्त 2012 को वह दोबारा इस पद पर चुने गए थे।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending