Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत को युद्ध की तरफ धकेल रही पीएम मोदी की सरकार : चीन

Published

on

lattest news,current news,aaj ki khabar,भारत,चीन, डोकलाम,भूटान,मोदीसरकार,सुषमा स्वराज

Loading

बीजिंग। चीनी मीडिया ने अब भारत सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा कि मोदी सरकार युद्ध की ओर अग्रसर हो रही है।

यहां की सरकारी मीडिया ने कहा कि यदि युद्ध हुआ तो भारत को इस टकराव का परिणाम भुगतना पड़ सकता है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा था कि भारत में उभर रहे ‘हिंदू राष्ट्रवाद’ की वजह से भारत-चीन के बीच युद्ध हो सकता है।

चीनी अखबार ने कहा था कि ‘प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चुने जाने से देश में राष्ट्रवादी भावनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।

डोकलाम से सेना हटाए भारत : चीन

इतना ही नहीं चीन ने कहा था कि उसने भारत को अपने इस दृढ़ रूख की सूचना दे दी है कि मौजूदा गतिरोध खत्म करने के लिए उसे ‘‘बिना किसी शर्त के’’ सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम से अपनी सेना तत्काल हटा कर ‘‘ठोस कार्रवाई’’ करनी चाहिए। इसके जवाब में भारत सरकार ने कहा कि किसी भी परिस्थित में भारत डोकलाम से सेना नहीं हटाएगा।

युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं : सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत और चीन के बीच तनाव को लेकर लोकसभा में सरकार की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश में सेना होती है, तो युद्ध के लिए ही होती है। लेकिन युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। युद्ध के बाद भी जीतने और हारने वाले पक्षों को बातचीत के लिए बैठना
होता है।

क्या है डोकलाम विवाद

भूटान में डोकलाम को डोलम कहते हैं। करीब 300 वर्ग किलोमीटर का ये इलाका चीन की चुंबी वैली से सटा हुआ है और सिक्किम के नाथुला दर्रे के करीब है। इसलिए इस इलाके को ट्राई जंक्शन के नाम भी जाना जाता है।

ये डैगर यानी एक खंजर की तरह का भौगोलिक इलाका है, जो भारत के चिकन नेक यानी सिलिगुड़ी कॉरिडोर की तरफ जाता है। चीन की चुंबी वैली का यहां आखिरी शहर है याटूंग। चीन इसी याटूंग शहर से लेकर विवादित डोलम इलाके तक सड़क बनाना चाहता है।

इसी सड़क का पहले भूटान ने विरोध जताया और फिर भारतीय सेना ने। चीन को ये बर्दाश्त नहीं हो रहा कि जब विवाद चीन और भूटान के बीच है तो उसमें भारत सीधे तौर से दखलअंदाजी क्यों कर रहा है। 16 जून से भारत और चीन की सेना के बीच यह गतिरोध जारी है।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending